फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BMO ordered investigation against X-ray technician

Jammu News: बीएमओ ने एक्स-रे तकनीशियन के खिलाफ दिए जांच के निर्देश

Mon, 10 Mar 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 10 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
BMO ordered investigation against X-ray technician
अरनिया अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पांच घंटे गैरहाजिर रहने का मामला
विज्ञापन

जेडएमओ अरनिया प्रेमलाल को नियुक्त किया कमेटी का प्रमुख
अरनिया। अरनिया अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पांच घंटे गैरहाजिर रहने पर बीएमओ बिश्नाह, डॉ. घनश्याम सिंह ने एक्स-रे तकनीशियन विजय कुमार के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। इस जांच के लिए जेडएमओ अरनिया प्रेमलाल को कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
जोनल मेडिकल अफसर (जेडएमओ) प्रेमलाल ने बताया कि बीएमओ के निर्देशानुसार सोमवार से जांच शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक्स-रे तकनीशियन बिना किसी आधिकारिक अनुमति के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने क्यों गए, इसकी गहन जांच की जाएगी। यदि दोषी पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पांच घंटे तक ठप रही एक्स-रे सुविधा
शनिवार को अरनिया अस्पताल में तैनात एक्स-रे तकनीशियन विजय कुमार बिना किसी आधिकारिक आदेश के पुलिस की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चला गया था। इस कारण अस्पताल में पांच घंटे तक एक्स-रे सुविधा बाधित रही, जिससे टीबी मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को निजी क्लीनिक में महंगे दाम पर एक्स-रे करवाने पड़े, जबकि कई मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार वर्तमान में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान चला रही है। इसके बावजूद एक्स-रे तकनीशियन का ड्यूटी से गैरहाजिर रहना गंभीर लापरवाही माना जा रही है। संवाद

बीएमओ बिश्नाह ने जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान प्राथमिकता के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि तक्नीशियन को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जाने की अनुमति दी गई थी या नहीं। साथ ही संबंधित आदेशों की भी समीक्षा की जाएगी।
प्रेम लाल, जेडएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed