फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bloody election of transport union

ट्रांसपोर्ट यूनियन चुनाव विवाद में खूनी संघर्ष

Wed, 17 Sep 2014 01:00 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
bloody election of transport union

जम्मू के कठुआ में ट्रांसपोर्ट यूनियन के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने मंगलवार को खूनी संघर्ष का रूप अख्तियार कर लिया। गोविंदसर स्थित ट्रक आपरेटर्स यूनियन कार्यालय में हुए ताजा विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


इसमें वहां मौजूद आबकारी विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने लच्छीपुर के पास ढाई घंटे तक जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम रखा।

विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस

bloody election of transport union

फायरिंग में मृत आबकारी विभाग का कर्मचारी कुलदीप कुमार वार्ड दो का निवासी था। इसके साथ ही घायलों में लच्छीपुर के मोहिंदर सिंह और भूपिंदर सिंह को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल गुरुचरण सिंह सांझी के रहने वाले हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यूनियन के चुनाव विवाद को लेकर ट्रांसपोर्टरों का एक गुट जिला प्रशासन के पास गया था। वहां से यह गुट ट्रांसपोर्ट यूनियन कार्यालय पहुंचा और चुनाव संबंधी नोटिस लगाने लगा। इसका दूसरे गुट ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी।

नोट‌‌िस लगाते ही होने लगी मारपीट

bloody election of transport union

जिला प्रशासन के पास गए गुट के अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जब जिला प्रशासन ने चुनाव का भरोसा दिया तभी वे नोटिस बोर्ड पर चुनाव की सूचना चस्पा करने गए थे। इसी दौरान यूनियन के मौजूदा अध्यक्ष व उनके साथियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। उनका आरोप है कि इससे पहले कि वह संभल पाते उन पर अध्यक्ष ने अपनी पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

कठुआ के एसएसपी मोहन लाल ने बताया कि यूनियन के चुनाव का विवाद लंबे समय से चल रहा है। मंगलवार की घटना भी चुनावी विवाद की वजह से हुई। इसमें दो गुटों के संघर्ष के दौरान फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के तौर पर चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed