{"_id":"b8706130a4eb66b434b501cedf295b61","slug":"blood-donation-camp-by-160-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 160 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 160 ने किया रक्तदान
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के निरंकारी भवन में निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसायटी के आरसी पुरी ने इस शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान करना महादान है। इससे कई लोगाें को नई जिंदगी दी जा सकती है।
विज्ञापन
शिविर में निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं सहित 160 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मौजूद ब्लड बैंक के एचओडी विजय सिंह, केएल वर्मा, अजीत सिंह, मास्टर तारा सिंह ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से इस तरह के शिविर लगाकर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन