{"_id":"eb32820f201d3a43e0988de59fc32aa0","slug":"blood-bank-facility-along-road-highways-jitendra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्गों के पास ब्लड बैंक की जरूरत: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्गों के पास ब्लड बैंक की जरूरत: जितेंद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभी प्रमुख राजमार्गों के पास ब्लड बैंक की स्थापना की जरूरत बताई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहीमेटोलॉजी (आईएसबीटी) के 40वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे ब्लड बैंक से उन जगहों पर जरूरतमंदों को तुरंत मदद मिल सकेगी, जहां सरकारी सुविधा अब भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले चरण में कस्बों तथा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है। उन्होंने आईएसबीटी तथा दूसरी संबंधित एजेंसियों को प्रस्ताव दिया कि वे उनके लोकसभा क्षेत्र उधमपुर में यह सुविधा शुरू करने के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन
बाद में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही जम्मू-कश्मीर के कठुआ, उधमपुर और रियासी का दौरा करेगी। यहां से प्राप्त अनुभव का फायदा उठाकर दूसरे राज्यों में भी ब्लड बैंक को मजबूत बनाने का अभियान चलाया जाएगा।