{"_id":"634713bedd852116342ec1d9","slug":"block-diwas-reasi-news-jmu2700439149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़कों को सुधारे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़कों को सुधारे विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले के कांजली गांव मेें बुुधवार को हुए ब्लॉक दिवस में आए हुए जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में मौजूद सड़कों की हालत को प्राथमिक से ठीक करने को कहा। इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने की मांग की।
सरपंच सुखदेव सिंह ने कहा कि गांव का एक हिस्सा जिला जम्मू के साथ जुड़ा है काफी ग्रामीण काम करने जम्मू जाते हैं। जम्मू से वाया बमबयाल, छपानू, कांजली और टांडा मार्ग की हालत में सुधार लाया जाए। दो मुख्य स्थानों पर पुल बनकर तैयार है लेकिन लगभग चार किलोमीटर सड़क की हालत काफी खराब है, जहां पर वाहनों का चलना मुश्किल है। आखली भुटान से कांजली तक आने वाले मार्ग का चार सौ मीटर हिस्सा बनाकर उसे पुल के साथ मिलाया जाए ताकि वाहनों व ग्रामीणों को सुविधा हो सके। वार्ड छह के पंच हरबंस लाल ने क्षेत्र में बिजली का नया स्टेशन बनाने की मांग रखी। कहा कि उनके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति रियासी से होती है खराबी होने पर उसे ठीक करने में समय लगता है। नया स्टेशन बनाने या फिर बिजली सप्लाई को सेेरबड़-भुटान के साथ जोड़ने को कहा। दसवीं कक्षा से आगे की पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को कटड़ा या फिर रियासी जाना पड़ता है। 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल जिला जम्मू के अधीन आते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए काफी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं।
उन्होंने हाईस्कूल कांजली का दर्जा बढ़ाकर हायर सेकेंडरी करने व मिडिल स्कूल छपानू को हाईस्कूल का दर्जा देने के लिए कहा। वार्ड सात और आठ में पीने के पानी की सप्लाई नहीं आने के बारे में बताया गया। ब्लॉक दिवस में वार्ड चार के पंच सलीम खान और स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ ने क्षेत्र की कुछ समस्याओं को उठाया। जिला उपायुक्त बबीला रकवाल ने कहा कि संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए विभागों को डीपीआर तैयार करने को कहा जाएगा। इस मौके पर डीडीसी निर्मला देवी, एसीडी अनिरुद्ध राय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।