फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block diwas organize

Jammu News: प्रशासन अधिकारी मिलकर काम करें

विज्ञापन
block diwas organize
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। पंचायत चट्ठा फार्म में बुधवार को ब्लाॅक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त अवनी लवासा मुख्य अतिथि रही । सतबारी खंड विकास अधिकारी साईमा खान की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ब्लाॅक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल व तहसीलदार हरजीत सिंह, ब्लाॅक मेडिकल अधिकारी सुमीर कौल सहित कई विभागों के अधिकरी मौजूद थे।
पंचायत के सरपंच अवतार सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने क्षेत्र के मुद्दों को स्वास्थ्य केंद्र को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने, बिलोल नाके में क्रेट डालने, बेहतर सड़क संपर्क, पेयजल आपूर्ति, सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उपायुक्त अवनी लवासा ने लोगों की मांगों को ध्यान से सुनने के बाद सभी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि ब्लॉक दिवस पहल का उद्देश्य लोगों तक पहुंचना और उनकी शिकायतों को सुनना और कुशल और समन्वित तरीके से उनका निवारण करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को प्राथमिकता देने और समयबद्ध तरीके से उनका निवारण करने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बताए कार्यों का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अधिकारी मिलकर काम करें, ताकि विभिन्न योजनाओं के तहत विकास लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर उपायुत ने पंचायत के अधीन गांव से कचरा उठाए जाने के लिए लगाए वाहन को झंडी दिखा रवाना किया। ब्लॉक दिवस पर कई विभागों की ओर स्टाल लगाए होने पर लोगों ने जानकारी प्राप्त करने के साथ सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
-------
उपायुक्त के जाने के उपरांत ब्लाॅक दिवस में लगाए स्टालों को संबंधित अधिकारियों के बैनर उतारे जाने के साथ समेटना आरंभ कर दिया। यहां पहुंचे एक बुजुर्ग चुनी लाल ने कहा कि वह वृद्धा पेंशन प्राप्त कर रहे, लेकिन इस बार पेंशन नहीं मिली। संबंधित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाने पर फिर से दस्तावेज जमा कराए जाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि इसी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आए थे, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

रमेश कुमार का कहना है कि चार बजे तक समय होने पर तीन बजे ही ब्लाॅक दिवस खत्म हो गया। उपायुक्त अपनी लवासा ने बताया कि जिन लोगों की पेंशन लगी है उनके दस्तावेजों की जांच की प्रकिया चल रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के अधीन लोग व ऐसे लोगों को भी पेंशन मिले इसके लिए आने वाले दिनों में पीएचएच राशनकार्ड मुहैया कराने के लिए हर ब्लॉक में शिविर लगा समाधान किया जाएगा। हर जरूरतमंद को पेंशन मिलेगी, लेकिन इसके लिए पहले जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed