फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Block diwas

10 दिनों में संपूर्ण टीकाकरण के निर्देश

विज्ञापन
Block diwas
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को एडीसी संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। ब्लॉक दिवस के अवसर पर आयोजित हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच कुलदीप कुमार ने बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को ठीक कराने की मांग की। वहीं, दूरदराज क्षेत्र के निवासी हंसराज ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की बायोमैट्रिक मशीनें न चलने के कारण बहुत से लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोग काफी परेशान है। एडीसी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया के उपमंडल में 80% से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सरकार ने टीकाकरण के लिए टीमों का गठन किया है। प्रशासन का प्रयास है कि 10 दिनों के भीतर पूरे उपमंडल में सभी का टीकाकरण हो जाए। इसके अलावा उन्होंने नवरात्रों के उपलक्ष्य में माता बाला सुंदरी और माता सुकराला देवी के भवनों की सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा, तहसीलदार लोहाई मल्हार सुभाष कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed