फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block divis, samba, water problem

Jammu News: पहाड़ी गांव कटेरा में पेयजल किल्लत, कई-कई दिन बाद आता है पानी

Thu, 25 May 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 25 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
block divis, samba, water problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। पहाड़ी गांव कटेरा में पेयजल किल्लत है। कई-कई दिन बाद पानी की आपूर्ति होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। यह अपील कटेरा के ग्रामीणों ने सुंब ब्लॉक की समलाह पंचायत में हुए ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में डीसी अभिषेक शर्मा से की है।

कटेरावासी बिमला देवी और निमी देवी ने बताया कि ग्रामीण दूरदराज से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद आजतक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। बीडीसी सुंब रमेश सिंह ने बताया कि कस्बे में सरकारी डिग्री कॉलेज खोला जाए और स्टेडियम का निर्माण किया जाए ताकि बच्चों को नशों से दूर रखने में मदद मिल सके। सुंब-सांबा मार्ग का कुछ हिस्सा काफी समय से क्षतिग्रस्त है। उसकी मरम्मत करवाई जाए। बलराम कुंडल ने कहा कि उनके क्षेत्र में एक चेकडैम निर्माणाधीन है उसका काम भी जल्द पूरा किया जाए। बिजली की अघोषित समस्या का भी निपटारा किया जाए। उपायुक्त ने समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed