फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों पर बिफरे एसडीएम

विज्ञापन
block day
घगवाल। राजपुरा तहसील की पंचायत मदून के पंचायत घर में ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता एसडीएम रामकेश शर्मा ने की। ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने समस्याएं रखीं। साथ ही शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों के कार्य पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सरपंच रामधन, पंच सुरेश कुमार, गुलशन कुमार, प्रवीन देवी, गणेश शर्मा ने एसडीएम से मांग उठाई कि उनकी पंचायत में खेल मैदान के लिए 20 कनाल भूमि चिह्नित की गई है। वहां खेल का मैदान बनाया जाए। स्थानीय लोगों ने बिजली, पानी मार्ग की मरम्मत, कई समस्याओं को उठाया। देवस्थान तरेली को जाने के लिए रास्ते की कमी को उजागर करते हुए समाधान की मांग उठाई। पलूरा में सरकारी स्कूल की ओर जाने वाला मार्ग नहीं होने की मांग रखी, मदून के पंच गुलशन ने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने की शिकायत की।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों की मांगों और समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके विभागों से जुड़ी समस्याओं का निश्चित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। खेल मैदान के निर्माण के संबंध में एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को डीपीआर बनाने का निर्देश दिया। साथ में राजस्व अधिकारियों को निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के परामर्श से खेल मैदान के लिए भूमि की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मांगों को विधिवत पंजीकृत किया गया है। संबंधित विभागों के साथ बात की जाएगी। समस्याओं का शीघ्र निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को कहा कि उनका कामकाज सही नहीं है। काम को सुधारें। इस मौके पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार राजपुरा सुभाष चंद्र, खंड विकास अधिकारी शिवानी देओनिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed