{"_id":"96408157293e454f908a8c14ea4a2d3a","slug":"blast-at-government-school-in-handwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: हंदवाड़ा में सरकारी स्कूल में विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: हंदवाड़ा में सरकारी स्कूल में विस्फोट
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 23 Sep 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में बुधवार को एक सरकारी स्कूल में विस्फोट हुआ। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
घटना श्रीनगर से करीब 72 किलोमीटर दूर हंदवाड़ा इलाके के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल का है। यहां दोपहर करीब 12 बजे एक जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद स्कूल और उसके बाहर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सील कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल से बैटरी सेल स्टिक्स बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
इससे यह अनुमान लगाया जा रहा कि किसी ने बैटरी सेल से विस्फोट कर शरारत की हो। फिलहाल सैंपल ले लिए गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी के अनुसार विस्फोट में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।