{"_id":"5ee66c228ebc3e431b2fbb39","slug":"blame-reasi-news-jmu2121584194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों से कर रहा सौतेला व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों से कर रहा सौतेला व्यवहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कटड़ा बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल) चेयरमैन और पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएमओ राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. जितेंद्र और केंद्र सरकार से सुध लेने की मांग उठाई है।
रविवार को रियासी में बीडीसी चेयरमैन कटड़ा शाम लाल और अन्य ने कटड़ा तहसील प्रशासन सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि एक पॉजिटिव केस आने के बाद एसडीएम एवं तहसीलदार से बात कर लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। पंचायतों में कई प्रकार की समस्याएं हैं, जो लॉकडाउन में और बढ़ गई हैं।
चेयरमैन ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू में पुलिस ने वैसा ही व्यवहार किया जैसे आम नागरिकों के साथ किया जाता है। लॉकडाउन में जिला प्रशासन के साथ कंधे के साथ कंधा मिला कर काम किया। रात को पहरे दे कर बाहरी इलाकों से आने वाले लोगों पर नजर रखी गई। मगर मौजूदा समय में एसडीएम और तहसीलदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पंचों और सरपंचों ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही सुध नहीं ली तो वह इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो जाएंगे।