{"_id":"664a723a07bb9614f3069084","slug":"bjym-held-protest-against-kiling-of-ex-bjp-sarpanch-jammu-news-c-10-jam1006-363323-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा सरपंच की हत्या व पर्यटकों पर हमले को लेकर आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा सरपंच की हत्या व पर्यटकों पर हमले को लेकर आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भाजयुमो की जम्मू इकाई ने रविवार को कच्ची छावनी में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जम्मू इकाई ने रविवार को पाकिस्तान का पुतला फूंका। कश्मीर में भाजपा सरपंच की हत्या और पहलगाम में पर्यटकों पर हमले को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। कच्ची छावनी जम्मू में भाजयुमो के अध्यक्ष अरुण प्रभात की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
अरुण ने कहा कि पाकिस्तान बौखलाहट में है। पाकिस्तान से पीओके की स्थिति नहीं संभाली जा रही। वह जान चुका है कि पीओके उसके हाथ से निकल रहा है। वह कश्मीर में रिकार्ड मतदान से भी परेशान है। कश्मीर पर्यटकों से गुलजार है, इसलिए बौखलाहट में आकर पाकिस्तान ऐसे हमले करवा रहा है लेकिन आतंकियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आतंकियों पर सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेंगे। अरुण ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा कश्मीर में हिंसा फैलाई है लेकिन अब वहां बदलाव की बयार है जो उसे पच नहीं रही।
जब कंगना को इतनी सुरक्षा तो दशकों से सक्रिय सरपंचों को क्यों नहीं: अनिल
जम्मू। शोपियां में भाजपा सरपंच की हत्या की जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस ने कड़ी निंदा की है। चेयरमैन अनिल शर्मा ने मांग की है कि कश्मीर घाटी में सरपंचों और पंचों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। साथ ही इस मामले की एनआईए जांच हो।
विज्ञापन
रविवार को पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि कंगना रनौत को यदि पहली बार राजनीति में आने पर इतनी सुरक्षा मिल सकती है और जो राजनीतिक दल आज बने हैं, उनको इतनी सुरक्षा मिल रही है तो कश्मीर में वर्षों से सक्रिय पंचों व सरपंचों सहित अन्य नेताओं को सुरक्षा क्यों नहीं दी जाती। भाजपा नेताओं और सरपंचों समेत अन्य हिंदू नेताओं पर ऐसे हमले पहली बार नहीं हुए। कश्मीर में चुनाव होने जा रहा है। इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच भी आतंकी कैसे सरपंच के घर में घुस गए और हमला कर दिया। खुफिया तंत्र कहां सो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरपंचों और पंचों को सुरक्षा प्रदान की जाए।