फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP would support pdp in by elections

अनंतनाग सीट पर होने वाले उपचुनाव में पीडीपी का समर्थन करेगी भाजपा

Sun, 01 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग Updated Sun, 01 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP would support pdp in by elections
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा - फोटो : FILE PHOTO
खन्नाबल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन से अनंतनाग विधानसभा सीट खाली है। इस पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा पीडीपी का समर्थन करेगी। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालेबाजों की पार्टी है, जिसने सारी हदें पार कर दी हैं। 
विज्ञापन


सत शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकारों ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए कभी नहीं कोशिश की। बीते एक साल भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार ने कई योजनाएं रियासत के हक में लाईं, जिसका आम जनता को लाभ मिला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम पंचायत और नगर निगम चुनाव के लिए तैयार हैं। जब भी चुनाव होंगे, उसमें भाजपा को बहुमत मिलेगी।
विज्ञापन


कश्मीर में भाजपा को काफी समर्थन मिल रहा है। जिस तरह से लोग जनसभाओं में शामिल होते हैं। उससे साफ है कि कश्मीर में भी भाजपा जम्मू की तरह मजबूत हो रही। प्रधानमंत्री का नाम  लेते हुए कहा कि जो काम उनके नेतृत्व में हो रहे, उसकी देश ही नहीं विदेशों में चर्चा है। उन्होंने कहा कि मोदी जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों में दिलचस्पी ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर माडल रियासत बनेगी। इस मौके पर अशोक कॉल ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत और नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें। उम्मीदवारों को कामयाब बनाने के लिए आज से काम शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि महबूबा की अगुवाई में राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है। इस मौके पर एमएलसी सोफी यूसुफ, द्राक्षा अंद्राबी, रफीक अहमद वानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed