फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp won't lift AFSPA from jammu and kashmir

BJP ने दिया महबूबा को झटका, नहीं हटेगा अफ्सपा

Thu, 18 Feb 2016 06:07 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
bjp won't lift AFSPA from jammu and kashmir

श्रीनगर में बुधवार को अचानक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी। इस चर्चा के बाद ऐसी अकटलें लगाई जाने की थी कि भाजपा और पीडीपी के बीच सरकार गठन को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।

विज्ञापन


इस मुलाकात में पीडीपी की ओर से जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों से आफ्सपा हटाने की बात की गई थी। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि भाजपा जम्मू कश्मीर से आफ्सपा नहीं हटाएगी। पार्टी की ओर से आफ्सपा हटाने के लेकर किसी भी तरह की कोई बात नहीं की गई है। श्रीनगर और कठुआ से अफस्पा हटाने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


मोदी सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक गृह और रक्षा मंत्रालय जम्मू कश्मीर से अफ्सपा हटाने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार को लगता है कि जम्मू कश्मीर की सुरक्षा और पाकिस्तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ को देखते हुए फिलहाल आफ्सपा हटाना सही कदम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम माधव विशेष विमान से श्रीनगर हवाई अड्डा पहुंचे थे

bjp won't lift AFSPA from jammu and kashmir

भाजपा-पीडीपी में बुधवार को हुई इस पहली औपचारिक बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य में सरकार गठन पर बना संशय समाप्त हो सकता है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:15 पर राम माधव विशेष विमान से श्रीनगर हवाई अड्डा पहुंचे थे। यहां से वह सीधे फेयरव्यू गुपकार स्थित पीडीपी अध्यक्ष महबूबा के घर गए। यहां 6:40 से 7:40 बजे तक दोनों के बीच वार्ता हुई।

हालांकि, बातचीत का ब्योरा सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन, सूत्रों का कहना है कि एजेंडा आफ एलायंस पर बातचीत के दौरान दो पावर प्रोजेक्टों की एनएचपीसी से वापसी, दो स्मार्ट सिटी की घोषणा पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed