फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will soon announce the names of the new mayor and deputy mayor of Jammu

Jammu Municipal Corporation: भाजपा नए मेयर-डिप्टी मेयर की घोषणा की जल्दबाजी में नहीं, शाह के दौरे के बाद संभव

Mon, 26 Sep 2022 01:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 01:41 AM IST
सार

भाजपा ने नए मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा करने पर फैसला सुरक्षित रखा है। गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के बाद ही इस संबंध में घोषणा संभव है। इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता की उच्च स्तरीय टीम ने भाजपा के काउंसलरों से बातचीत की है। 

विज्ञापन
BJP will soon announce the names of the new mayor and deputy mayor of Jammu
चंद्रमोहन गुप्ता और पूर्णिमा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा करने में भाजपा जल्दबाजी में नहीं है। हालांकि रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता की उच्च स्तरीय टीम ने भाजपा के काउंसलरों से एक-एक कर नए मेयर और डिप्टी मेयर के संबंध में चर्चा की और उनका पक्ष लिया।

विज्ञापन


पार्टी ने नाम की घोषणा करने पर फैसला सुरक्षित रखा है और गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के बाद ही इस संबंध में घोषणा संभव है। रविवार को भाजपा मुख्यालय में दोपहर तीन बजे से नए मेयर व डिप्टी मेयर की दौड़ में आगे चल रहे बलदेव बलोरिया, प्रमोद कपाही, नीरज पुरी और राजेेंद्र शर्मा सहित पार्टी के अन्य सभी काउंसलरों से एक-एक कर उनका पक्ष जाना गया।
विज्ञापन


मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा से भी राय ली गई।इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग गृहमंत्री अमित शाह के कश्मीर के बारामूला में दो अक्तूबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों को जांचने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए। चुग के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर के संभावित नामों पर चर्चा की गई है। पार्टी इस मसले पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलरों ने कहा जो भाजपा नेतृत्व तय करेगा वह मान्य

भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेतृत्व से मिले काउंसलरों ने नए मेयर और डिप्टी मेयर के नामों पर अपना पक्ष रखते हुए साफ किया है कि वह भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। जो पार्टी नेतृत्व तय करेगा वह उन्हें पूरी तरह से स्वीकार होगा। मेयर पद की दौड़ में आगे चल रहे बलदेव सिंह बलोरिया और प्रमोद कपाली के अनुसार भाजपा में अनुशासन को प्राथमिकता दी जाती है और उसी परंपरा के तहत जो पार्टी तय करेगी वह उसका पालन करेंगे।

शहरी सत्ता ही नहीं, प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ रहा सीधा असर

कठुआ और उधमपुर स्थानीय निकायों में भाजपा को लगे झटकों के बाद प्रदेश की राजधानी शहर जम्मू में मेयर, डिप्टी मेयर पर बने गतिरोध से शहरी सत्ता ही नहीं पूरे प्रदेश की राजनीति पर प्रभाव पड़ रहा है। कठुआ और उधमपुर में गतिरोध के मामलों को समय रहते दूर करने में नाकाम रहने का नजीता भाजपा भुगत चुकी है।



ऐसे में पार्टी जम्मू में मेयर और डिप्टी मेयर के मामले में फूंक-फूंक कर सही समय पर सही फैसले लेने की रणनीति पर काम करना चाह रही है, ताकि प्रदेश की राजनीति में उसे नुकसान न हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सियासी दल जोरशोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed