फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will raise the issue of security of public representatives in the valley

घाटी में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएगी भाजपा

विज्ञापन
BJP will raise the issue of security of public representatives in the valley
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने कश्मीर में राजनीतिक लोगों की हत्याओं को गंभीरता से लिया है। कहा कि जल्द ही इस मुद्दे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष रखा जाएगा। इसमें सरपंचों, पंचों, ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल और जिला विकास परिषद के सदस्यों की सुरक्षा को पुख्ता बनाया जाएगा। पार्टी ने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट का समर्थन किया है।
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय जम्मू में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि आतंकवादियों ने हाल ही में पार्टी नेता राकेश पंडिता की हत्या करके कारायना हरकत की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भी रखा गया है। कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार है, लेकिन इसमें चुनाव आयोग को फैसला लेना है। परिसीमन आयोग का गठन किया गया है, लेकिन कोविड के कारण यह प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उम्मीद है जल्द आयोग की टीम जम्मू कश्मीर में आएगी।
विज्ञापन

15 दिन की यात्रा का सुझाव
जम्मू। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में 15 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा करवाने का सुझाव दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पूरे तय समय में यात्रा करवाना संभव नहीं है। यात्रा में तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा अहम है, जिसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए सीमित संख्या में 15 दिन की यात्रा करवाई जा सकती है। इसके अलावा देशभर के भक्तों के लिए पहले की तरह प्रार्थना और पूजा का लाइव प्रसारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed