{"_id":"20535ca3566e311dae9f564c038cb94c","slug":"bjp-will-protect-the-interests-of-marginalized-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा करेगी सीमांत लोगों के हितों की रक्षा : खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा करेगी सीमांत लोगों के हितों की रक्षा : खन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 19 Oct 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शनिवार को कानाचक, प्लाट, हरिपुर, मढीन, नागियाल और हरिया चक का दौरा कर शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी मुश्किलों को जाना।
विज्ञापन
खन्ना ने इस अवसर पर गोलाबारी की वजह से राहत शिविरों में रहने को मजबूर सीमांत इलाकों के लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सीमांत लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल राहत कार्य का आगाज किया था, उसी तरह से सीमांत लोगों की भी मदद में कोई कमी केंद्र सरकार नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हुआ है। उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला का प्लाट दिया जाना चाहिए, ताकि वे गोलाबारी के दौरान वहां पर आ सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रियासती सरकार को गोलाबारी की वजह से सीमांत इलाकों के लोगों की फसलों और अन्य निजी संपत्ति को हुए नुकसान का जल्द आकलन कर पर्याप्त मुआवजा मुहैया करवाए। खन्ना के साथ वरिष्ठ नेता ठाकुर रणजीत सिंह, महासचिव राजीव जसरोटिया, विधायक दुर्गा दास, जिला प्रधान विजय शर्मा आदि मौजूद रहे