पत्थरबाजों के मुद्दे पर पीडीपी के आगे नहीं झुकेगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थरबाजों के मद्दे पर भाजपा ने पीडीपी के आगे नहीं झुकने का फैसला लिया है। राज्य कार्यकारिणी ने राष्ट्रहित और पार्टी की विचारधारा पर कोई समझौता नहीं करने की मंशा जताई है। पीडीपी द्वारा एजेंडा आफ एलायंस को गलत तरीके से प्रचारित करने के मुद्दे पर भी भाजपा ने विरोध का इजहार किया है।
साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में अनावश्यक देर पर भी पार्टी ने चिंता को रेखांकित किया है। कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन की बैठक को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एजेंडा आफ एलायंस के उन मुद्दों की चर्चा की जाती है, जिनका जिक्र अधूरे ढंग से हुआ है।
एजेंडा आफ एलायंस किसी चरित्र का एजेंडा नहीं है, बल्कि यह विकास का एजेंडा है। गठबंधन में पीडीपी भी है, लेकिन वह अपनी विचारधारा को सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करने में नहीं चूकती। इसी तरह भाजपा को भी अपनी विचारधारा को मजबूती से रखने में कोई परहेज नहीं करना चाहिए।
दरअसल मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान के सामने बार-बार एजेंडा आफ एलायंस को लागू करने पर जोर देती रही हैं। महबूबा एनएचपीसी से बिजली प्रोजेक्टों की वापसी और अलगाववादियों से बातचीत शुरू करने पर जोर देती रही हैं।
पीएमओ राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने इस ओर इशारा करते हुए कहा कि एजेंडा आफ एलायंस में डिलिमिटेशन की बात है, पंचायतों को सुदृढ़ करने की बात है, विकास की बात है। इन एजेंडों को लागू किया जा रहा है।डा. सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी विचारधारा को निष्ठा से सामने रखना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब नोटबंदी का एलान किया, तब कुछ लोगों ने भारी विरोध किया तो पीएम ने स्पष्ट किया था कि वह चुनाव की सियासत नहीं कर रहे, देश हित में उठाए कदम पर मजबूती से कायम हैं। जम्मू कश्मीर में भाजपा को अपनी विचारधारा पर इसी तरह की निष्ठा पर कायम रहना होगा। यह गठबंधन दल को अखर सकता है, लेकिन वे भी अपनी विचारधारा पर मजबूती दिखाते रहे हैं।
'इंटरव्यू खत्म करने से पिछले दरवाजे से नियुक्तियां बंद होंगी'
उन्होंने कहा कि हम (भाजपा) उपलब्धियों को जनता के पास पहुंचाने में चूक जाते हैं। मोदी सरकार जम्मू कश्मीर को उदारता से मदद कर रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने के लिए जम्मू कश्मीर को विकास का हिस्सा बनाना होगा।