फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will not make candidates names public in Kashmir

कश्मीर में भाजपा ने तय किए 610 प्रत्याशी, खौफ के कारण नहीं करेगी नाम सार्वजनिक

Tue, 25 Sep 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 25 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP will not make candidates names public in Kashmir
BJP

भाजपा ने कश्मीर में निकाय चुनाव के लिए अपने कुल 610 प्रत्याशी सोमवार को तय कर दिए, परंतु सुरक्षा कारणों से इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पार्टी की रणनीति के तहत नामांकन भरे जाने के बाद ही लोगों को प्रत्याशी के नाम की जानकारी हो पाएगी। पहले नाम सार्वजनिक होने पर आतंकी हमले की आशंका है लिहाजा गोपनीयता बरती जा रही है।

विज्ञापन


घाटी में भाजपा पहली बार निकाय चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में प्रत्याशी उतार रही है। मंगलवार को पहले चरण के नामांकन का अंतिम दिन है। पहले चरण के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा की कश्मीर इकाई के मुख्यालय में गहमागहमी है। निकाय चुनावों में भाग लेने को तैयार उम्मीदवार चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पहले चरण के लिए 300 से ज्यादा थे दावेदार
कश्मीर भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए करीब 300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ने की इच्छा लेकर आए थे लेकिन पार्टी हाईकमान ने 142 नाम फाइनल किए हैं। ये सभी प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार तक किसी ने नहीं भरा नामांकन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पहले चरण के लिए फार्म बांटे जा चुके हैं लेकिन सोमवार शाम तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। अब रणनीति के तहत प्रत्याशी अंतिम दिन नामांकन भरेंगे।


आतंकियों ने दी है चुनाव नहीं लड़ने की धमकी
कश्मीर में आतंकियों ने आम लोगों को निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी है। एसपीओ पर इस्तीफे का दबाव है। तीन पुलिस कर्मियों की पिछले सप्ताह हत्या की जा चुकी है। 45 से अधिक एसपीओ इस्तीफे दे चुके हैं।

नेकां-पीडीपी ने भी बहिष्कार का किया है एलान
नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी के अलावा अलगाववादियों ने भी चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed