{"_id":"6a4e79efabe6f56bfb8ce57789717414","slug":"bjp-will-honor-jammu-and-kashmir-s-three-legislators-in-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ पार्टी देने वाले विधायक को पीटने वालों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफ पार्टी देने वाले विधायक को पीटने वालों का होगा सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी आयोजित करने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद की सदन में पिटाई करने वाले भाजपा विधायकों को मुंबई में सम्मानित किया जाएगा। मुंबई भाजपा महासचिव अमरजीत मिश्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मिश्र ने कहा कि गोमांस खाने पर जब हाईकोर्ट ने पाबंदी लगाई है, तब बीफ पार्टी कर इंजीनियर राशिद ने देश की कानून व्यवस्था का खुलेआम अपमान किया है। इसलिए राशिद को सबक सिखाने वाले भाजपा विधायक अभिनंदन के पात्र हैं।
विज्ञापन
मुंबई भाजपा महासचिव ने बताया कि उन्होंने राशिद की पिटाई करनेवाले जम्मू-कश्मीर के नौक्षेत्र के विधायक रविंद्र रैना, अखनूर के विधायक राजीव शर्मा और आरएस पुरा के विधायक डॉ. गगन भगत से फोन पर बात कर उनका अभिनंदन किया। मुंबई भाजपा महासचिव ने दी जानकारी, कहा, भव्य स्वागत होगा।
विज्ञापन