फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp will celebrate jp narayan birthday as democracy defense day

भाजपा 11 को करेगी कुछ खास

Fri, 09 Oct 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 09 Oct 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
bjp will celebrate jp narayan birthday as democracy defense day

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 113वीं जयंती पर 11 अक्तूबर को लोकतंत्र रक्षा दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन शर्मा ने की।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि देश में आपातकाल के दौरान 1975 में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अहम भूमिका रही।

उनकी जयंती को लोकतंत्र रक्षा दिवस के रूप में मनाए जाने से लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था और मजबूत होगी। जेपी चौक गुम्मट में लोकतंत्र रक्षा दिवस कार्यक्रम में आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


उन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हुए और जेल जाकर भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आतंकवाद, अलगाववाद, तानाशाही मानसिकता से लोकतंत्र को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह और रियासती सरकार के कई मंत्री और विधायक हिस्सा लेंगे। उन्होंने फ्लाएं मंडाल क्षेत्र के 56 गांवों को जोड़ने वाले निक्की तवी पुल की मरम्मत के बाद इसे खोल दिए जाने पर संतोष प्रकट किया।


उन्होंने कहा कि अब भगवती नगर पुल से तवी सुरक्षा दीवार को तोड़कर बनाया गया अस्थायी मार्ग बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रोड से तवी की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को लाभ मिल रहा है।

बीफ पार्टी के मामले में पूछे गए सवाल पर शर्मा ने कहा कि एमएलए होस्टल में बीफ पार्टी होना सुरक्षा एजेंसियों की खामी है।

इसकी पूरी जांच कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलवीर रामरतन और वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed