फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will a million women members in Jammu

BJP जम्मू में बनाएगी एक लाख महिला सदस्य

Mon, 19 Jan 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Jan 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
BJP will a million women members in Jammu

भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान 25 जनवरी से शुरू होगा। इस अभियान के तहत एक लाख महिलाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रिया सेठी के अनुसार उनकी कोशिश होगी कि जम्मू संभाग के तमाम जिलों की महिलाओं तक पहुंच बनाई जा सके।

विज्ञापन


संभाग में कम से कम एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कश्मीर और लद्दाख में सदस्यता अभियान बाद में चलाया जाएगा। कश्मीर में भी नए सदस्यों को भरने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और सांबा, कठुआ, बसोहली, रियासी, उधमपुर, रामबन, जम्मू, जम्मू वेस्ट, अखनूर ग्रामीण, अखनूर, सुंदरबनी और राजोरी जिला की अध्यक्षों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान उन्होंने हाल ही में रियासत में मिली जोरदार जीत का श्रेय महिलाओं को दिया और कहा कि उनके योगदान से ही पार्टी कामयाब हुई है।


विधानसभा और संसद के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए उनका योगदान अहम हो सकता है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। कौल ने उम्मीद जताई कि महिला मोर्चा अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed