फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP wants development instead of terrorism says ram mandhav

अनुच्छेद 370 और 35ए जम्मू-कश्मीर के भारत में संपूर्ण विलय में बाधा हैः राम माधव

Sat, 06 Apr 2019 11:20 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP wants development instead of terrorism says ram mandhav
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राममाधव - फोटो : ANI

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने कहा हैं कि अनुच्छेद 370 और 35ए जम्मू कश्मीर के भारत में संपूर्ण विलय में बाधा है। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी अनुच्छेद पर झूठ का प्रचार कर रही है। सत्य तो यह हैं कि अनुच्छेद की आड़ में इन पार्टियों जम्मू कश्मीर को गरीबी की तरफ ढकेला है। राज्य का भारत में विलय 1947 में ही हो गया था। अनुच्छेद 370 और 35ए इसके काफी बाद आए और इनका विलय से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन


जम्मू के डिग्याना क्षेत्र के अकाली कौर सिंह नगर में भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के समर्थन में आयोजित चुनाव रैली को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि पीडीपी और नेकां ने अनुच्छेद 370 और 35ए की आड़ में केवल अपने परिवारों का भला किया हैं। जनता को कोई भला नहीं किया। भाजपा का एजेंडा विकास का है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखने का मन बना चुकी है। ऐसे में महामिलावट वाले दल चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कांग्रेस देश में सौ सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाएगी। राहुल गांधी को पैतृक सीट से भागकर केरल की वायनाड सीट का सहारा लेना पड़ा है। राहुल गांधी को खुद अपनी जीत का भरोसा नहीं है तो कांग्रेस के अन्य नेताओं का क्या हाल होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा मोदी सरकार ने देश में जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा किया है। देश का मान सम्मान विश्व में बढ़ाया है। उन्होंने कहा 1984 के दंगों के केसों को कांग्रेस ने बंद कर दिया था। सबूत नष्ट करने के प्रयास किए गए लेकिन मोदी सरकार में सच बाहर आया। कसूरवारों को दशकों बाद सजा मिली। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। चुनाव लड़ने तक के लिए नेकां व पीडीपी का सहारा कांग्रेस को लेना पड़ा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया आदि भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed