{"_id":"56fad01f4f1c1b6f55f00281","slug":"bjp-want-finance-and-planning-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार में भाजपा चाहती है वित्त और योजना विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार में भाजपा चाहती है वित्त और योजना विभाग
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महासचिव अशोक कौल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक कौल ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों को लेकर पीडीपी के साथ मतभेद की खबरों को नकारते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि गठबंधन में हमारी सहयोगी हमें वित्त और योजना विभाग सौंपने पर गंभीरता से विचार करे। यह कोई मांग नहीं है और न इस पर कोई विवाद है, हम सिर्फ विभागों में बराबर का बंटवारा चाहते हैं।
अशोक कौल ने कहा कि हमने गृह विभाग के लिए नहीं कहा है। यह विभाग पहले भी मुख्यमंत्री के पास था और महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार में भी यह मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा।
एक एजेंसी से फोन पर बातचीत में उन्होंने गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण पर देरी का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल दोनों दलों में मंत्रियों के विभागों को लेकर बातचीत हो रही है। इसके संपन्न होते ही शपथ ग्रहण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नई सरकार चार अप्रैल तक शपथ ले, लेकिन शपथ ग्रहण की तिथि विभागों के फैसले के बाद ही तय होगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि हम मंत्रिमंडल में बराबरी की हिस्सेदारी चाहते हैं। गृह विभाग हमारी प्राथमिकता नहीं है। हम वित्त एवं योजना विभाग के लिए प्रयासरत हैं। हालांकि कुछ और विभागों की भी हमारी इच्छा है, लेकिन प्राथमिकता वित्त एवं योजना विभाग ही है।