फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp walkout on row over rehbar e jurat

रहबर ए जरात में जम्मू से भेदभाव पर भाजपा सख्त

Sat, 30 Aug 2014 02:00 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
bjp walkout on row over rehbar e jurat

विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जम्मू संभाग के रहबर-ए-जरात उम्मीदवारों की नियुक्तियों में भेदभाव के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन


कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने विधायक अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।

इस दौरान भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार पर जम्मू संभाग में डॉक्टरों की पदोन्नतियों में भी भेदभाव का आरोप जड़ा।

कृषि स्नातकों के साथ अन्याय

bjp walkout on row over rehbar e jurat

प्रश्नकाल के बाद भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि कश्मीर संभाग में रहबर ए जरात योजना के तहत नियमित हुए एक हजार के करीब कर्मचारियों को दो महीने का समय गुजर गया है। जम्मू संभाग में अभी तक एक भी कर्मचारी कृषि विभाग में नियमित नहीं हुआ है।

अश्विनी शर्मा और चौधरी सुख नंदन ने कहा कि यह जम्मू संभाग के कृषि स्नातकों के साथ अन्याय है। इसके अलावा इन विधायकों ने जम्मू संभाग के डॉक्टरों की पदोन्नतियां किए जाने में भी भेदभाव किए जाने को लेकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ताज मोहिउद्दीन को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में विचाराधीन मामला

bjp walkout on row over rehbar e jurat

स्पीकर की हिदायत पर कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर ने अपना पक्ष सदन में रखा। मीर ने कहा कि राज्य हाईकोर्ट में जम्मू संभाग के रहबर ए जरात से संबंधित मामला विचाराधीन होने की वजह से संबंधित उम्मीदवारों की नियुक्तियां नहीं हो सकीं हैं।

मीर ने कहा कि राज्य कृषि विभाग गंभीरता से हाईकोर्ट में मामले की पैरवी कर रहा है, ताकि जल्द जम्मू के रहबर ए जरात कर्मचारियों को नियमित किया जा सके।

मीर ने सदन को आश्वस्त किया कि जम्मू के रहबर ए जरात कर्मचारियों की वरिष्ठता का लाभ उसी समय से दिया जाएगा जब से कश्मीर संभाग के रहबर ए जरात को नियमित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed