फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp wait initiatives of pdp for govt formation

PDP की तरफ से किसी ने अभी तक संपर्क नहीं साधा: BJP

Mon, 18 Jan 2016 09:56 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
bjp wait initiatives of pdp for govt formation

पीडीपी कोर ग्रुप की ओर से सरकार बनाने के लिए अधिकृत करने के बाद भी महबूबा की खामोशी से इस दिशा में सोमवार को कोई प्रगति नहीं हो पाई। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि 26 जनवरी के  आस-पास महबूबा शपथ ले सकती हैं।

विज्ञापन


इस बीच भाजपा ने ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी हाईकमान को दी है। इसमें पीडीपी कोर ग्रुप के फैसले का भी जिक्र है। सोमवार को भाजपा कोर ग्रुप की हुई बैठक में पीडीपी के कदम पर विचार किया गया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि पीडीपी की तरफ से अभी तक संपर्क नहीं साधा गया है। पार्टी को इसका इंतजार है। दोनों पार्टियों में चर्चा शुरू होने के बाद ही सरकार गठन की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा को नेता चुने जाने को सकारात्मक संकेत माना

bjp wait initiatives of pdp for govt formation

भाजपा सूत्रों का कहना है कि कोर ग्रुप की बैठक में पीडीपी की बैठक में उठाए गए मुद्दे चर्चा के विषय रहे। महबूबा को नेता चुने जाने को सकारात्मक संकेत माना गया।

इसके साथ ही एजेंडा आफ एलायंस पर काफी कुछ काम होने की बात कहकर पीडीपी ने भाजपा को राहत पहुंचाई है क्योंकि दस महीने के कार्यकाल की समीक्षा की बात कहकर पीडीपी ने सबको चौंका दिया था।

मोदी के लाहौर दौरे पर खुशी जताने से भी भाजपा की जान में जान आई है। बैठक में कहा गया कि यह सब सकारात्मक संकेत है। उम्मीद है कि जल्द ही पीडीपी की ओर से सरकार बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा सकता है।

नई शर्त को थोपे जाने पर विचार नहीं किया

bjp wait initiatives of pdp for govt formation

इस दौरान किसी नई शर्त को थोपे जाने पर विचार नहीं किया गया। बैठक में सांसद जुगल किशोर शर्मा एवं शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह, स्पीकर कवींद्र गुप्ता, संगठन महासचिव अशोक कौल उपस्थित थे।  

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि महबूबा मुफ्ती को अगली रणनीति तय करने के लिए पार्टी की ओर से दिए गए अधिकार को भाजपा ने सकारात्मक कदम के रूप में लिया है।

आने वाले दिनों में रियासत में सरकार गठन पर पीडीपी के साथ बातचीत का दौर शुरू हो सकता है। दस महीने के कार्यकाल में रियासत में विश्वास बहाली से लेकर विकास की गति को तेज करने के लिए काफी कुछ किया गया। इस गति को बरकरार रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed