फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp to organise many programs in jammu and kashmir

दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के तहत कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

Mon, 10 Apr 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 10 Apr 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
bjp to organise many programs in jammu and kashmir
भाजपा की ओर से आयोजित होंगे कार्यक्रम - फोटो : डेमो फोटो

प्रदेश भाजपा आगामी दिनों बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर अपनी गतिविधियों को बढ़ाएगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी मुख्यालय में सोमवार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया।

विज्ञापन


महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह और पवन खजूरिया के अलावा चीफ व्हिप और विधायक राजेश गुप्ता की मौजूदगी में बैठक हुई जिसमें कहा गया कि बूथ स्तर पर प्रत्येक जिले के पांच कार्यकर्ताओं को विस्तारक के तौर पर एक दूसरे जिले में भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। पौधारोपण अभियान के अलावा नशा विरोधी जागरूकता शिविर और खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा केंद्र सरकार की गृभस्थ महिलाओं के लिए योजना के बारे भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लोगों को राष्ट्र विरोधी तत्त्वों के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान भी किया जाएगा। सत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी मना रही है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके जीवन से सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed