फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp to announces first list by 25 july

प्रत्याशियों पर मंथन जारी, 25 तक आएगी भाजपा की पहली सूची

Thu, 17 Jul 2014 02:37 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
bjp to announces first list by 25 july

राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। नेकां ने 32 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों की माने तो 25 जुलाई तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की पहली सूची में जम्मू संभाग और लद्दाख संभाग के उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते है। जम्मू में गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र पर नए चेहरे को पार्टी उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

शाह तय करेंगे नाम

bjp to announces first list by 25 july

प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी बात की है। शाह की सहमति के बाद ही प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी। शाह से बात करने के लिए जुगल किशोर, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह, महासचिव बाली भगत, लद्दाख से सांसद थुपसटन छिवांग दिल्ली गए हैं।

इस बैठक में सूची में शामिल नामों के अलावा 25 जुलाई से शुरू की जा रही भाजपा की परिवर्तन रैली में हिस्सा लेने आ रहे केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों के नामों को भी तय किया जाना है। वहीं, कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

कांग्रेस ने शुरू किया जनसंपर्क

bjp to announces first list by 25 july

19 जून को कांग्रेस का आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी के अलावा राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज की मौजूदगी में जम्मू जिले (शहरी और ग्रामीण) कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय अधिवेशन सैनिक कालोनी में होना है।

इसमें जम्मू संभाग के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा होने की भी उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस भी उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार करने में जुटी हुई है। संभावित उम्मीदवारों ने विधानसभा क्षेत्रों में जन संपर्क बढ़ाना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed