{"_id":"cab95284bbc0641edfb92bd82c1362df","slug":"bjp-team-will-be-go-to-leh-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं की टीम आज लेह जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं की टीम आज लेह जाएगी
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो-तिहाई बहुमत लेकर पहली बार लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद का तीन नवंबर को गठन करने जा रही भाजपा के मुख्य कार्यकारी काउंसलर (सीईओ) के चयन के लिए भाजपा नेताओं की टीम सोमवार सुबह लेह के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेताओं की टीम में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, लेह चुनाव के प्रभारी एवं विधायक सत शर्मा, महासचिव एवं सह प्रभारी मुनीश शर्मा शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
लेह पहुंचने के बाद दोपहर को भाजपा नेताओं की बैठक चुनाव जीते 18 काउंसलर और लेह के पार्टी नेताओं के साथ होगी, जिसमें सीईओ का चयन किया जाएगा।
तीन नवंबर को भाजपा परिषद का गठन करेगी और सीईओ समेत पार्टी के अन्य काउंसलर शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के केंद्रीय नेताओं में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लेह परिषद चुनाव में भाजपा ने कुल 26 सीटों पर हुए चुनाव में 18 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को पांच व नेकां को दो सीटें हासिल हुईं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।