{"_id":"68ca9f14901b9b23240ba7153f2ff56b","slug":"bjp-state-president-will-appoint-new-executive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे प्रदेशाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा प्रदेश में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन आने वाले दिनों में करेंगे। पार्टी कोर ग्रुप से चर्चा के बाद वह पार्टी को प्रदेश में नया रूप देने का काम पूरा करेंगे। पार्टी की नई कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए कई नेताओं ने ठंड के मौसम में दौड़-धूप शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के पास अधिकार हैं कि वह पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन करें। महासचिव संगठन का पद तो स्थायी रहता है। इसके अलावा महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता आदि पदों पर कई नेताओं की नजर है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि नई कार्यकारिणी का गठन आने वाले दिनों में होगा। इसके लिए वह कोर ग्रुप से चर्चा कर फैसले लेंगे। शर्मा का कहना है कि रियासत में भाजपा को हर घर की पार्टी बनाने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में काम तेज होगा।
विज्ञापन
नई टीम के साथ मिलकर भाजपा आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी।