{"_id":"56f799a24f1c1b0933f14e55","slug":"bjp-state-president-not-to-meet-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के राज्यपाल से न मिलने जाने पर उठे सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के राज्यपाल से न मिलने जाने पर उठे सवाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा
- फोटो : PTI
राज्यपाल एनएन वोहरा से पीडीपी और भाजपा प्रदेशाध्यक्षों से मिलने का समय शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तय था, लेकिन राजभवन के बाहर पौने चार बजे तक केवल मीडिया कर्मी और सुरक्षा कर्मी ही चहल-कदम कर रहे थे। वक्त गुजरते-गुजरते सायं चार बजे को भी पार कर गया।
विज्ञापन
तरह-तरह के सवाल उठने लगे। चार बजकर पांच मिनट पर भाजपा विधायक दल के नेता अकेले ही राजभवन के अंदर अपनी गाड़ी पर दाखिल हुए। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा या अन्य कोई वरिष्ठ नेता नहीं था। पीडीपी के नेता भी साथ नहीं थे।
विज्ञापन
करीब सवा चार बजे महबूबा अपने दो सांसदों के साथ राजभवन में दाखिल हुईं। राज्यपाल के समक्ष महबूबा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया तो भाजपा की तरफ से डा. निर्मल सिंह ने समर्थन पत्र सौंपा। इसके बावजूद प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के राज्यपाल से मिलने न पहुंचने पर चर्चाओं का दौर गर्म है। पीडीपी के साथ सब कुछ ठीकठाक नहीं होने और मंत्रालयों पर रार को भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने हालांकि किसी कारण के चलते राज्यपाल से मिलने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक में केवल डा. निर्मल सिंह का राज्यपाल में समर्थन पत्र लेकर जाना तय हुआ था।