फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp state president election will be delayed again

आगे खिंच सकता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव

Fri, 27 Nov 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 27 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
bjp state president election will be delayed again

जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह तक खिंच सकता है। संगठन अभी तक रियासत में जिला अध्यक्षों के चुनाव भी पूरे नहीं करा पाया है।

विज्ञापन


कश्मीर संभाग में तो केवल गांदरबल में ही जिला अध्यक्ष का चुनाव हो पाया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया बीस नवंबर तक पूरी होनी थी।
विज्ञापन


हालांकि रियासत के हालात की वजह से चुनाव लगातार आगे खिंचते जा रहे हैं। संसद के सत्र के जारी होने की वजह से अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह तक खिंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के अनुसार रियासत को 28 जिलों में बांटा गया है। इनमें से अब तक 11 जिलों में ही जिला अध्यक्ष चुन गए हैं। कश्मीर में तो केवल गांदरबल में ही अभी तक जिला अध्यक्ष का चुनाव हो पाया है।


भाजपा नेताओं के अनुसार 28 जिलों में से 14 के जिला अध्यक्ष के चुनाव होने के बाद पार्टी संविधान के तहत प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया जा सकता है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव सर्व सम्मति से होने के आसार हैं और इसमें पार्टी हाई कमान की ही अहम भूमिका रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed