{"_id":"5d5d62638ebc3e6c48771f3c","slug":"bjp-state-incharge-avinash-rai-khanna-says-development-of-jammu-kashmir-state-historical-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना ने कहा-जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक सुद्धमहादेव, मानतलाई का हो विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना ने कहा-जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक सुद्धमहादेव, मानतलाई का हो विकास
Wed, 21 Aug 2019 08:55 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 21 Aug 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक और केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल को पत्र लिखकर चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों सुद्धमहादेव, मानतलाई का विकास करने पर जोर दिया है।
खन्ना ने राज्यपाल व पर्यटन मंत्री को लिखे अलग अलग पत्रों में अपने हालही में सुद्धमहादेव, मानतलाई स्थलों के दौरे का वर्णन करते हुए कहा है कि उन्हें श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य अनंत, श्री स्वामी अमृतानंद देव ट्रस्ट और चिनैनी की स्थानीय कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक सुद्धमहादेव, मानतलाई की वर्तमान दशा के बारे में बताया।
खन्ना ने कहा कि ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं को अभाव है। इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना मौजूद हैं। इस क्षेत्र को विकसित करने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर पर मुहैया हो पाएंगे।
विज्ञापन
खन्ना ने राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि वह क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क के अलावा पेयजल, शौचालय और धर्मशाला और सराय की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए करवाएं। वहीं प्राचीन मंदिर का पर्र्याप्त संरक्षण भी किया जाए।