{"_id":"587bb67b4f1c1b5b03efe5f1","slug":"bjp-state-executive-meeting-in-samba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खादी के कैलेंडर में बापू की जगह मोदी की तस्वीर लगने पर PMO राज्यमंत्री की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी के कैलेंडर में बापू की जगह मोदी की तस्वीर लगने पर PMO राज्यमंत्री की सफाई
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापू का स्थान कोई और नहीं ले सकता है। मोदी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए रास्तों का सही मायने में पालन करते हुए उनके सपनों को साकार कर रही है। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बापू की स्वच्छता नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही स्वच्छता का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर देश के कोने-कोने में जागृति पैदा की है। जन-धन योजना भी बापू के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति को जमीन पर उतारने का प्रयास है।
बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों के अव्यवस्था संबंधी वीडियो वायरल होने से संबंधित सवाल पर डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा है और उन्हें हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला संयुक्त राष्ट्र ले जाने के मामले में सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में क्या हो रहा है, पूरा विश्व जानता है। बलूचिस्तान हो या फिर बाल्टीस्तान, वहां पर मानवाधिकारों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी शक्तियों का संगठन है।
नए साल में आतंकी बुरहान वानी की फोटो के कैलेंडर के बारे में उन्हाेंने कहा कि ऐसे तत्वों को सेलिब्रेट करना और उनकी फोटो को छाती के साथ चिपकाने से राष्ट्रवादियों का मनोबल गिरता है। भाजपा राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पत्थरबाजों को मुआवजा देने के बारे में कार्यकारिणी की बैठक में मंथन किया गया है।

चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार भाजपा: सत शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा
- फोटो : File Photo
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि आगामी पंचायती चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन समर्थन मिल रहा है। जम्मू में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद लेह में भी पहाड़ी विकास परिषद चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। आगामी पंचायती चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जनधारा रियासत के हर क्षेत्र में बढ़ रही है।
केंद्र के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य : जुगल
लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। कार्यकारिणी में इस संकल्प को दोहराया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। भाजपा की विचारधारा स्पष्ट है। राष्ट्रवादी लोगों को बढ़ावा दिया जाएगा और अलगाववादी लोगों को मनोबल गिराया जाएगा।