फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP SAYS FAROOK ABDULLAH STATEMENT AN ELECTION STUNT

फारूक अब्दुल्ला का बयान महज इलेक्शन स्टंट: भाजपा

Fri, 07 Apr 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Apr 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
BJP SAYS FAROOK ABDULLAH STATEMENT AN ELECTION STUNT
भाजपा - फोटो : Demo Photo

भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम में डॉ. फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान को महज चुनावी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. फारूक भारत के एक वरिष्ठ नेता हैं। वे यदि ऐसे बयान देते हैं तो उस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह महज एक इलेक्शन स्टंट है, जिससे वे मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। कौल ने कहा कि यही फारूक अब्दुल्ला कहीं और जाकर नाच गाकर कुछ भी बयान दे सकते हैं।
विज्ञापन


उनसे पूछा जाए कि यदि ऐसी ही बात है तो फिर वाजपेयी सरकार के दौरान वर्ष 1999 में उन्होंने अपने बेटे को मंत्री क्यों बनवाया था। तब तो सब चीजें उनके लिए ठीक थीं और आज उन्हें यह सब गलत लगता है। उनके हालिया बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीरी युवाओं को भड़काया जा रहा है'

BJP SAYS FAROOK ABDULLAH STATEMENT AN ELECTION STUNT
भाजपा - फोटो : Demo Pic.

कौल ने गांदरबल में क्रिकेट टीम की गिरफ्तारी पर कहा कि एक टीम ने पाकिस्तान की वर्दी पहनी थी और आयोजकों ने माइक पर पाकिस्तानी राष्ट्रगान चलाया, जिससे साफ लगता है कि कश्मीरी युवाओं को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया था।

उन्होंने कश्मीर के युवाओं के बारे में कहा था, ‘एक पत्थर को काट कर टनल बना रहा है, दूसरा पत्थर मार रहा है।’ प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि लोगों को टेररिज्म की ओर नहीं, टूरिज्म की ओर जाना चाहिए। लेकिन यहां युवाओं को मजहब और क्षेत्र के नाम पर भड़काया जा रहा है, जो गलत बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed