फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP said role of Congress in promoting terrorism should be investigated

आतंकवाद को बढ़ावा देने के मामले में कांग्रेस की भूमिका की जांच होः भाजपा

Fri, 04 Oct 2019 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
BJP said role of Congress in promoting terrorism should be investigated
ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) अनिल गुप्ता ने किश्तवाड़ में राजनीतिक हत्याओं समेत आतंकवादी गतिविधियों के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को समर्थन देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा देने में कांग्रेस और उसके नेताओं की भूमिका की जांच करवाए जाने की मांग की। कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री के भाई के आतंकवादियों को समर्थन देने में शामिल रहने के मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक पूर्व मंत्री राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का विश्वास पात्र है। 1990 के दशक में कश्मीर में आतंकवादियों की तरफ से कांग्रेस नेताओं के परिवार के सदस्यों को अपहरण करने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में इन मामलों की भी जांच करवाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed