फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp said Congress is doing what Pakistan is unable to do, jammu kashmir latest news

जो काम पाकिस्तान नहीं कर पा रहा वह कांग्रेस कर रही, कामयाब नहीं होने देंगे इनके मंसूबेः भाजपा

Sun, 25 Aug 2019 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Aug 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
bjp said Congress is doing what Pakistan is unable to do, jammu kashmir latest news
रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी नेताओं की टीम को सुरक्षा की दृष्टि से रोके जाने और उन्हें वापस भेजने पर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जो काम पाकिस्तान नहीं कर पा रहा है, वह कांग्रेस करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

 
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस बयान में प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, तारा चंद, मदन लाल शर्मा, रमण भल्ला, मूला राम, कांता भान, रविंद्र शर्मा, आरएस चिब, सुमन भगत, जुगल किशोर आदि नेताओं ने राहुल गांधी व विपक्षी दलों के नेताओं की टीम को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर न आने देने की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार यहां एक तरफ दावा कर रही कि हालात सामान्य है। वहीं भाजपा के नेताओं को छोड़ अन्य किसी दल के नेता को यहां पर आने तक नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की अलोकतांत्रिक कार्यशैली देश में विपक्ष के बड़े नेताओं तक का सम्मान नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस चाहती है कि कश्मीर में हालात बिगड़ें

विपक्षी दलों को जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालात की चिंता है। वह यहां पहुंचकर अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। चौथी बार ऐसा हुआ है कि विपक्षी नेताओं को यहां आने से रोका गया है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि राहुल गांधी यहां आकर वास्तविकता को देखें, लेकिन वह जब यहां आए, तो उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं आने दिया गया।

कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर अलोकतांत्रिक कार्य किया है, जबकि यूपीए सरकार के समय जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़ने पर विपक्षी दलों की सर्वदलीय टीम को यहां आकर हालात का जायजा लेने की पूरी स्वतंत्रता दी जाती रही।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जो काम पाकिस्तान नहीं कर पा रहा, वह कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस चाहती है कि कश्मीर में हालात बिगड़ें, सड़कों पर बेगुनाह लोगों का खून बहे। कांग्रेस को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed