फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's win in Har, Maha will affect J-K assembly polls: Omar

भाजपा की जीत का असर रियासत में भी: उमर

Wed, 22 Oct 2014 08:38 AM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
BJP's win in Har, Maha will affect J-K assembly polls: Omar

हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव के बाद अगला नंबर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का है। दोनों राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भाजपा के हौसलें बुलंद है। भाजपा रियासत में भी फगवा लहराना चाहती है।

विज्ञापन


इस बारे में रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का असर रियासती चुनावों पर पड़ेगा। उमर का कहना है कि इस जीत का फर्क तो पड़ेगा लेकिन उतना नहीं जितना भाजपा ने पहले सोचा था।
विज्ञापन


एक बयान में उमर ने कहा, 'ये स्वभाविक है कि मौजूदा हालात में चुनाव में भाजपा को लाभ मिलेगा लेकिन उतना नहीं जितना पहले सोचा गया था', उमर ने कहा, दोनों राज्यों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अभी भी भाजपा अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के को भाजपा नहीं भुना पाई

BJP's win in Har, Maha will affect J-K assembly polls: Omar

उमर ने कहा, अगर आप हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के नतीजों को लोकसभा चुनाव के नतीजों से कंपेयर करेंगे तो पाएंगे की दोनों पार्टियां लोस के नजीतों को विस चुनाव में भुना नहीं पाईं। उमर ने कहा, हरियाणा में भाजपा आधे से कुछ ज्यादा सीटें ला पाई है और महाराष्ट्र में बिना समर्थन के सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। जबकि भाजपा का दावा था कि वह राज्य में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

रियासत में विधानसभा चुनाव टालने का मत रखने वाले उमर ने कहा, चुनाव कराना या न कराना चुनाव आयोग के हाथ में है हमारा इसमें कोई दखल नहीं है। चुनाव आयोग की टीम ने रियासत का दौरा किया है और सभी दलों से बात की है, जल्द ही चुनाव आयोग अपना फैसला सुना देगा। उमर ने कहा, अगर आयोग चुनाव कराने का फैसला लेता है तो लोगों को चुनाव के लिए तैयार रहना होगा।

मैं इस बारे में सरकार की तरफ से कुछ नहीं कह सकता, हालांकि पार्टी की तरफ चुनाव आयोग की अपनी राय दे दी गई है। बता दें कि उमर की पार्टी रियासत में बाढ़ के बाद राहत और पुर्नवास के काम पर ध्यान देना चाहती है इसलिए पार्टी रियासत में चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed