{"_id":"56fa94b04f1c1b054df00106","slug":"bjp-s-stand-on-an-equal-share-of-cabinet-and-tightened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: मंत्रिमंडल में बराबरी की हिस्सेदारी पर भाजपा का रुख और कड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मंत्रिमंडल में बराबरी की हिस्सेदारी पर भाजपा का रुख और कड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:20 PM IST
सार
- शाह के निर्देश पर खन्ना बुधवार पहुंचेंगे जम्मू
- कोर ग्रुप की बैठक में मंत्रालयों पर फंसे पेच पर मंथन
- प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में इस मुद्दे पर अडिग रहने पर सहमति बनी
- पीडीपी और भाजपा नेता इस गतिरोध को दूर करने की लगातार कोशिश भी कर रहे हैं
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में पीडीपी के साथ बराबरी की हिस्सेदारी की दावेदारी पर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में इस मुद्दे पर अडिग रहने पर सहमति बनी है।
वहीं, इस गतिरोध के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना बुधवार को जम्मू पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना जम्मू पहुंचने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता और अन्य पदाधिकारियों से मिलकर मंत्रालयों पर फंसे पेच और शपथ ग्रहण की तिथि पर चर्चा करेंगे।
संभावना है कि गतिरोध दूर करने पर भी कोई फैसला लिया जा सकता है। इस बीच मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को हुई।

शपथ ग्रहण समारोह की तिथि पर संशय बरकरार
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
इसमें पीडीपी-भाजपा के समर्थन में विधायकों की करीब-करीब बराबर की संख्या को देखते हुए मंत्रिमंडल में बराबरी हिस्सेदारी के रुख पर कायम रहने पर सहमति बनी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि रियासत के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ मंत्रिमंडल में जम्मू संभाग की जन आकांक्षाओं का पूरा सम्मान होना चाहिए। वहीं पीडीपी और भाजपा नेता इस गतिरोध को दूर करने की लगातार कोशिश भी कर रहे हैं।
मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी पर फंसे पेच की वजह से नई सरकार के शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं हो पा रही है। पीडीपी और भाजपा के नेताओं की मानें तो इस गतिरोध के दूर होते ही शपथ ग्रहण की तिथि को तय कर दी जाएगी।