फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's public awareness campaign on CAA, Jitendra said Congress forgot Nehru Liaquat agreement

सीएए पर भाजपा का जन जागरण अभियान, जितेंद्र बोले- कांग्रेस ने नहीं रखा नेहरू-लियाकत समझौते का मान

Mon, 06 Jan 2020 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jan 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
BJP's public awareness campaign on CAA, Jitendra said Congress forgot Nehru Liaquat agreement
डॉ. जितेंद्र सिंह, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नागरिकता सुरक्षा कानून पर भाजपा के घर-घर जन जागरण करने के अभियान का जम्मू से आगाज किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू पश्चिम और गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के आठ घरों का दौरा किया। मोदी सरकार के फैसले को सही इच्छाशक्ति के साथ उठाया गया कदम बताया।

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र ने वयोवृद्ध पत्रकार गोपाल सच्चर, केएन पंडिता, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अमजद परवेज मिर्जा, डॉ. सुभाष गुप्ता, जस्टिस रिटायर्ड जीडी शर्मा, रमेश सब्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता और बाबा स्वर्णजीत सिंह के आवास पर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तथ्यों को रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के हित में यह इच्छाशक्ति से भरा कदम उठाया है। यह तीनों देश मुस्लिम बहुसंख्यक हैं और खुद को इस्लामी देश घोषित कर चुके हैं। ऐसे में वहां पर रहने वाले मुस्लिमों को धर्म के आधार पर प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान कांग्रेस अपने समझौते से पीछे हट गई

उन्होंने कहा कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है जबकि इसी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पाकिस्तान के नेता रहे लियाकत अली के साथ समझौता किया था।

इसमें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं की। वर्तमान कांग्रेस अपने समझौते से पीछे हट गई, लेकिन मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के हित की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed