{"_id":"5ad8a16e4f1c1b6d098b5452","slug":"bjp-s-jk-unit-website-hacked-kathua-case-team-kerala-cyber-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की J&K यूनिट की वेबसाइट हैक, लिखा कठुआ कांड में मिले पीड़ित बच्ची को इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की J&K यूनिट की वेबसाइट हैक, लिखा कठुआ कांड में मिले पीड़ित बच्ची को इंसाफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ कांड के कारण देशभर के लोगों में भड़का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हफ्तों तक चले सोशल मीडिया वॉर के बाद अब वीरवार को भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर यूनिट की वेबसाइट को हैक कर कठुआ में पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की गई। हालांकि कुछ देर के बाद ही वेबसाइट को फिर से री-स्टोर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम अचानक बीजेपी के जेएंडके यूनिट की वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया। वेबसाइट को ओपेन करने पर सामने कठुआ पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते हुए एक संदेशा लिखा गया था। इसका जिम्मा केरल टीम वॉरियर्स नाम की हैंकिग टीम ने लिया।
विज्ञापन
हैकरों ने तिंरगे का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि मानवता से परे कुछ नहीं है। ऐसे भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के लिए फांसी की मांग की। इस पूरे मामले पर भाजपा के जनरल सेक्रेटरी आशोक कौल ने बताया कि वेबसाइट को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था लेकिन अब उसे फिर से री स्टोर कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जम्मू में माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। जम्मू हमेशा से देशभक्ति के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हिंदू एकता मंच, जिन्होंने क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बचाव में एक रैली का आयोजन किया था उनसे दूरी बनाई हुई है। पार्टी ने उन दो मंत्रियों से भी इस्तीफा ले लिया है जिन्होंने इस रैली में हिस्सा लिया था।