फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP releases contempt notice to Gagan Bhagat

भाजपा ने गगन भगत को जारी किया अवमानना नोटिस, छवि खराब करने का आरोप

Fri, 14 Dec 2018 04:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Dec 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
BJP releases contempt notice to Gagan Bhagat
गगन भगत
निष्कासित किए गए पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत को प्रदेश भाजपा ने अवमानना नोटिस जारी किया है। एडवोकेट परिमोक्ष सेठ के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल ने डॉ. गगन भगत को कानूनी नोटिस जारी करते हुए सार्वजनिक छवि को खराब करने के मकसद से आपत्तिजनक और बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 12 दिसंबर को निष्कासित पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत ने पत्रकार वार्ता कर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। भगत को अनैतिक व्यवहार के चलते राज्य भाजपा की अनुशासन समिति की सिफारिश से तीन महीने के लिए पार्टी से निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन


इसके बावजूद व्यवहार में सुधार लाने के बजाए वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। इसके बाद भाजपा ने डॉ. गगन भगत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए डॉ. गगन भगत ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल पर उनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए।

ऐसे में कानूनी नोटिस जारी कर डॉ. गगन भगत को एक सप्ताह में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर कोर्ट में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

सुंदरबनी के राजेश पराशर को भी नोटिस
सोशल मीडिया में रवींद्र रैना के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और बयानबाजी का प्रयोग करने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वकील के माध्यम से सुंदरबनी निवासी राजेश कुमार पराशर को भी कानूनी नोटिस जारी किया है। रैना ने अमर उजाला को बताया कि पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत और राजेश पराशर को कानूनी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed