फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP ready for elections in Jammu Kashmir, feedback will be given Nadda

चुनाव की सरगर्मी: जम्मू कश्मीर में भाजपा चुनाव के लिए तैयार, नड्डा को सौंपा जाएगा फीडबैक 

Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने जम्मू संभाग का दौरा करने के अलावा प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को वह अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।  
 

विज्ञापन
BJP ready for elections in Jammu Kashmir, feedback will be given Nadda
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और तरुण चुघ प्रदेश का दौरा पूरा कर शुक्रवार शाम को दिल्ली लौट गए। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं को जन संपर्क अभियान को तेजी से चलाने के दिशा निर्देश जारी किए, ताकि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में माहौल बन सके।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार विनोद तावडे ने कश्मीर के अलावा जम्मू संभाग का दौरा करने के अलावा प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में भी हिस्सा लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को वह अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले जम्मू जिला और जम्मू पश्चिम जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा केवल सत्ता के लिए सियासत नहीं करती है। वह राष्ट्र को मजबूत करने के लिए सियासत में हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता मौजूद रहे। 


इसके अलावा महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव विबोध गुप्ता, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, प्रिया सेठी, सुनील सेठी, कर्ण सिंह, विनय गुप्ता भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed