फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ravindera raina said BJP ready for ULB and Panchayat elections in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: यूएलबी-पंचायत चुनावों के लिए भाजपा तैयार, पार्टी नेताओं ने चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

Tue, 01 Aug 2023 04:50 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2023 04:50 PM IST
सार

रविंद्र रैना ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे पार्टी नेताओं को यूएलबी और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपनी गतिविधियों को और तेज करना चाहिए।

विज्ञापन
ravindera raina said BJP ready for ULB and Panchayat elections in jammu kashmir
भाजपा मुख्यालय जम्मू में प्रदेशाध्यक्ष  रवींद्र रैना व अन्य पार्टी नेताओं ने बैठक कर आगामी यूएल

विस्तार

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) और पंचायत चुनावों के लिए तैयार है। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे पार्टी नेताओं को यूएलबी और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपनी गतिविधियों को और तेज करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रैना ने दिनभर कई बैठकों को संबोधित किया। पहली बैठक में रैना, कौल के साथ पार्टी महासचिव विबोध गुप्ता और डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने जम्मू-रियासी संसदीय क्षेत्र कोर ग्रुप की एक बैठक में चुनावी तैयारी पर चर्चा की। 
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में कवींद्र गुप्ता, पूर्व सांसद (राज्यसभा) शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संजोयक, जिला प्रभारियों और जिला सह-प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शहरी स्थानीय निकाय, पंचायती राज संस्थाओं के संयोजकों और सह-संयोजकों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और जिला सह-प्रभारियों के साथ चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष रैना ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर प्रचार करते हुए जनता के साथ नियमित संपर्क में रहती है, उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करती है। 


महासचिव कौल ने आगामी महीनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों के दौरान जनता तक पहुंचने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ संगठनात्मक विस्तार के लिए और अधिक मजबूती से काम करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed