फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP rally showed out strength

सुशासन रैली में भाजपा ने दिखाई ताकत

Sun, 14 Feb 2016 08:38 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
BJP rally showed out strength

रियासत में सरकार गठन पर बने संशय के बीच रविवार को भाजपा ने जम्मू पश्चिम में विकास सुशासन संकल्प रैली निकाल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा, सत्ता के लिए कोई समझौता करने के बजाय अपने सिद्धांतों पर खड़े रहकर राष्ट्र की सेवा करना ज्यादा पसंद करेगी।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सत शर्मा ने कहा, आतंकवादी अफजल गुरु के नाम पर जो दल राजनीति कर रहे हैं, उन्हें भारत की जनता को हिसाब देना होगा। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में जमकर घोटाले हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस को देश की जनता नकार चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करने से बाज नहीं आ रही।

निर्मल सिंह ने कहा, राहुल गांधी देश विरोधी भाषा बोले रहे

BJP rally showed out strength

उन्होंने कहा जम्मू पश्चिम की जनता ने भाजपा को 51000 रिकार्ड मतों से जितवाया और भाजपा भी जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत से जुटी है। 73 करोड़ की राशि के प्रोजेक्ट से सभी पुराने पीएचई के पाइपों को बदला जा रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिले।

पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा, रियासत में भाजपा-पीडीपी की सरकार ने दस माह में इतने विकास कार्य किए, जितने नेकां और कांग्रेस की पूर्व सरकारें नहीं करवा पाईं। कांग्रेस वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

असम में बांग्लादेशियों तक को कांग्रेस ने वोटर के रूप में प्रयोग किया। देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे राहुल गांधी ने जेएनयू जाकर देश विरोधी लोगों की भाषा बोली। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। रियासत को प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक सबसे बड़ा 80 हजार करोड़ का पैकेज दिया। जम्मू में आईआईटी, आईआईएम, एम्स आदि संस्थान बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed