फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp-pdp support and congress unsupport of modi pak visit

जानिए, मोदी के पाक दौरे का किसने किया विरोध किसने समर्थन

Fri, 25 Dec 2015 09:08 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
bjp-pdp support and congress unsupport of modi pak visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर पहुंचने का अलगाववादियों सहित सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। भाजपा और पीडीपी ने इस कदम का स्वागत किया है, जबकि कांग्रेस और पैंथर्स ने विरोध किया है।

विज्ञापन


रियासत के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता डा. निर्मल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के साथ उठाया गया कदम है। जाहिर तौर पर इसके सकारात्मक परिणामों की उम्मीद है। गेंद पाकिस्तान के पाले में है।
विज्ञापन


यह पाकिस्तान पर निर्भर है कि वह रिश्तों को बेहतर करने के लिए कितनी संजीदगी दिखाता है। पाकिस्तान में सेना और आईएसआई जैसी एजेंसियां उनकी विदेश नीतियां को नियंत्रित करती है, इससे कैसे निबटेंगे यह उनके पाले में है। इस कदम का जम्मू कश्मीर को सीधे लाभ होगा। दोनों पड़ोसी देशों में बेहतर संबंध होंगे तो इसका लाभ बार्डर पर रहने वालों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी ने कहा स्वागत योग्य कदम

bjp-pdp support and congress unsupport of modi pak visit

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता महबूब बेग ने कहा है कि यह कदम स्वागत योग्य है। दोनों देशों के बीच शांति बहाली की दिशा में यह पहला कदम है।

इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। 1947 के बाद बार्डर पर रहने वाले हर दिन खतरों से जूझते हैं। जान-माल के नुकसान के साथ ही फसलों को भी क्षति पहुंचती है।

कई बार जंग भी लड़ी गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब उम्मीद है कि नई पहल का लाभ होगा। कांग्रेस को भी चाहिए कि राष्ट्रीय हित में वह सामूहिक भागीदारी निभाए। राजनीतिक इच्छाशक्ति से दोनों देशों में बेहतर संबंध कायम किया जाए।

पैंथर्स पार्टी नेता और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान के आगे नतमस्तक हो गए। यूपीए सरकार की वे आलोचना किया करते थे।

कहते थे कि एक सर कटेगा तो दस लाएंगे। अब तो हालात यूपीए से भी बदतर हो गए हैं। मोदी तथा एनडीए के पास पाकिस्तान को डील करने के लिए कोई नीति नहीं है। घुसपैठ और क्रास बार्डर फायरिंग बढ़ा है। मोदी के इस कदम से पूरे देश का मजाक बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed