फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP-PDP responsible political instability

'राजनीतिक अस्थिरता को भाजपा-पीडीपी जिम्मेदार'

Tue, 20 Jan 2015 11:54 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP-PDP responsible political instability

नेकां ने रियासत में राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा और पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों दल राज्य की अवाम के बहुमत से खिलवाड़ कर रहे हैं। दोनों ही दल अपने फायदे के लिए राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर भवन में पार्टी नेताओं से बैठक कर प्रांतीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने कई निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चिंतन करके दोबारा वापसी करनी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर काम करने पर जोर दिया। पार्टी की मजबूत वापसी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


रियासत में हाल ही में बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया हुई है, लेकिन इसमें भाजपा और पीडीपी जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही हैं। बैठक में उपप्रधान रतन लाल गुप्ता, ठाकुर कश्मीरा सिंह, शेख बशीर अहमद, बाबू रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पूर्व पीएम/सीएम नाम की घोषणा हो-उमर

BJP-PDP responsible political instability

नेकां के कार्यवाहक प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सियासी दलों को अपने चुनावी घोषणापत्र में चुनाव से पूर्व पीएम/सीएम के नामों की घोषणा करनी चाहिए, ताकि लोगों को अपने प्रत्याशी को आगे लाने का मौका मिल सके।

टिवटर पर माइक्रोबलागिंग साइट पर उमर ने लिखा कि मतदाताओं को चुनाव के बाद अपने लिए फैसले पर निराशा नहीं होनी चाहिए।

उमर ने कहा कि चुनाव से पूर्व प्रत्याशियों में कम से कम एक या दो बार टीवी पर बहस होनी चाहिए। मैं जानता हूं कि चुनाव से पूर्व जेकेपीडीपी नेताओं ने ऐसी बहस से मना कर दिया था। लेकिन उम्मीद है कि किरनबेदी और अरविंद केजरीवाल इसके लिए तैयार हो जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed