{"_id":"56fc0ad64f1c1be44af00d58","slug":"bjp-pdp-leaders-meeting-to-resolve-the-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-पीडीपी नेता बैठक कर सुलझाएं मुद्दे : खन्ना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-पीडीपी नेता बैठक कर सुलझाएं मुद्दे : खन्ना
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
अविनाश राय खन्ना का स्वागत करते निर्मल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व और विधायक दल के नेता को बुधवार को कहा कि पीडीपी के साथ बैठ कर सरकार गठन की दिशा में मुद्दों को सुलझाया जाए, ताकि जल्द शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो सके।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि खन्ना ने बैठक में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, विधायक दल के नेता डा. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, शमशेर सिंह मन्हास, विधायक लाल सिंह, सुखनंदन चौधरी, चंद्र प्रकाश गंगा, देवेंद्र मनयाल, रविंद्र रैणा और अन्य के अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों जिसमें महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, पवन खजूरिया, हरेंद्र गुप्ता और अन्य से रियासत के सियासी परिदृश्य पर चर्चा की।
इस दौरान खन्ना ने प्रदेश नेतृत्व और विधायक दल के नेता से कहा कि पीडीपी के साथ सरकार गठन से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बातचीत से समस्याओं का हल होगा। शपथ ग्रहण समारोह की दिशा में भी पीडीपी से चर्चा कर तिथि को फाइनल किया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी, जिसमें पीडीपी के साथ मंत्रालयों के पेच का मामला भी उठा। पार्टी सूत्रों की माने तो खन्ना ने पार्टी नेताओं से कहा कि वह मंत्रालयों के मुद्दे को ज्यादा तूल न दे और शपथ ग्रहण समारोह जल्द आयोजित हो इस दिशा में काम करें।