{"_id":"e9c3d0e3cbe953c1e9f43dd8d6742e56","slug":"bjp-pdp-government-would-complete-term-nirmal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-पीडीपी सरकार पूरा करेगी कार्यकाल: निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-पीडीपी सरकार पूरा करेगी कार्यकाल: निर्मल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Jul 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा-पीडीपी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। विपक्षी पार्टियां चाहे जितना हल्ला कर लें। यह बात उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जम्मू शहर के अपने दौरे के दौरान कही।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को शहर के कई इलाकों का व्यापक दौरा कर बारिश से क्षतिग्रस्त ढांचों का मौके पर जायजा लेकर अधिकारियों को ढांचागत सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने शक्ति नगर, कृष्णा नगर, तालाब तिल्लो, कबीर कालोनी, त्रिकुटा नगर, नानक नगर, छन्नी हिम्मत और सुंजवां आदि का दौरा किया।
उन्होंने इस अवसर पर यूईईडी और सिंचाई एंव बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियरों को निर्देश जारी किए कि योजनाबद्ध तरीके से काम करें, ताकि नाले का पानी लोगों के घरों में न घुसे। उन्होंने अधिकारियों को गलियों और नालियों का जरूरी मरम्मत कार्य पूरा करने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे नालों पर अवैध अतिक्रमण को हटाएं और नालों के भरने की समस्या का हल निकाले।
इसके पश्चात छन्नी में एकता संघर्ष कमेटी के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रियासती सरकार भ्रष्टाचार को दूर करने और रियासती सरकार के कामकाज को पारदर्शी तरीके से करने की दिशा में सभी जरूरी कदम उठा रही है। कई विभागों में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को हटाया गया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह करने के लिए कई मामले उठा रही हैं, लेकिन वे अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
जम्मू में आईआईटी और आईआईएम के खुलने से विकास में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कई प्रतिष्ठित परियोजनाएं शुरू की गई हैं।