फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP-PDP coalition government completed six months

छह महीने पुरानी हुई भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार

Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP-PDP coalition government completed six months

रियासत में गठबंधन सरकार को छह महीने पूरे हो गए। सत्ता पक्ष जनहित में किए गए कार्यों का बखान करते हुए अपनी पीठ थपथपा रहा है तो विपक्ष भाजपा-पीडीपी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बता रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, पिछले छह महीने में कई विवाद भी सामने आए। एम्स के मुद्दे पर जम्मू बंद रहा। भाजपा को जम्मू में एम्स तथा तवी मुद्दे पर जनता के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


घाटी में अलगाववाद तथा आतंकी घटनाएं बढ़ने और बार्डर पर गोलाबारी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी के आरोप भी गठबंधन सरकार के सिर फूटा। हालांकि, सरकार का दावा है कि सरकार जनता की समस्याओं तथा जनआकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने में सरकार ने कई काम किए: निर्मल

BJP-PDP coalition government completed six months

गठबंधन सरकार ने पिछले छह महीने में रियासत की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। एम्स का वादा पूरा किया गया। इसके लिए तीन स्थानों पर जमीन का चयन किया गया है।

जल्द ही केंद्र की टीम किसी एक स्थान को फाइनल करेगी। इसके साथ ही यहां आईआईटी का निर्माण भी होगा। बिजली उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ कर दिया गया। एक्साइज ड्यूटी 22 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया।

तवी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के साथ ही जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। पत्नीटाप तथा रणजीत सागर बांध में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा विकास के लिए कृत संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed